फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   History sheeter murdered in a dispute over installing motor in hand pump

Kaushambi News: हैंडपंप में मोटर डालने के विवाद में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
History sheeter murdered in a dispute over installing motor in hand pump
संदीपन घाट कोतवाली के महगांव में सोमवार सुबह हैंडपंप में मोटर डालने के विवाद में हिस्ट्रीशीटर बदमाश की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। मृतक के मां की तहरीर पर छह नामजद व कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। नामजद आरोपी हिरासत में हैं। एडीजी भानू भास्कर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

महगांव निवासी अरशद (35) उर्फ सैफी संदीपन घाट कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ कोखराज, संदीपन घाट व फतेहपुर जनपद में लूट व गैगेस्टर के केस दर्ज थे। वह गांव के ही अनिल रैदास के साथ मछली पालन का व्यवसाय करता था।
विज्ञापन

मां अफरोजा बानो ने बताया कि गांव के शंकर कुशवाहा अपने घर से 20 मीटर दूर स्थित खराब पड़े सरकारी हैंडपंप में 13 मार्च को मोटर डालना चाह रहा था। इसे लेकर अनिल ने विरोध किया। अनिल के पक्ष में सैफी भी खड़ा था। यह बात शंकर के परिवार वालों को नागवार गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10 बजे सैफी गांव में घूम रहा था। वह जैसे ही शंकर कुशवाहा के घर के समीप पहुंचा था, तभी उसका बेटा प्रदीप, कुलदीप, दिलीप समेत परिवार के रामनरेश, राकेश व राजेंद्र व अन्य तीन लोगों ने अपने घर की छत से पथराव किया। इससे सैफी जख्मी हो गया। इसके बाद सभी नीचे उतर आए और उस पर खोवा बनाने वाले दबिला से सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

घटना को अंजाम दे आरोपी भाग निकले। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एडीजी, डीएम, एसपी समेत अन्य अफसर फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। ताबड़तोड़ दबिश देकर गांव के बाहर से नामजद आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed