{"_id":"5d8fb4108ebc3e93d9658b06","slug":"hindu-conference-postponed-at-saraikil-kaushambi-news-ald2561877157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायअकिल में हिंदू सम्मेलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरायअकिल में हिंदू सम्मेलन स्थगित
विज्ञापन
सरायअकिल में हिंदू सम्मेलन स्थगित
मंझनपुर। सरायअकिल इलाके में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए तीन अक्तूबर को विश्व हिंदू परिषद का प्रस्तावित सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पूर्व नियोजित कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया।
प्रांतीय संगठन मंत्री काशी प्रांत मुकेश ने बबुरा में बैठक में कहा कि संगठन के लोग पीड़िता को इंसाफ दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके अलावा सरायअकिल इंस्पेक्टर को सस्पेंड किए जाने की मांग थी। इसी बात को लेकर तीन अक्तूबर को पीड़िता के गांव में हिंदू सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया था। प्रशासन ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सरायअकिल के इंस्पेक्टर मनीष पांडेय सस्पेंड कर दिए गए। कार्यकर्ताओं की सारी मांगें पूरी हो गईं। इससे सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला मंत्री नीलमणि त्रिपाठी, जिला संघटन मंत्री विनय, जिला उपाध्यक्ष राम अभिलाष मौर्य, जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र तिवारी, प्रान्त संगठन मंत्री शिव पूजन राही, विवेक जायसवाल, राजेन्द्र पाल, मनोज मिश्रा, बबलू वर्मा, विनय कुमार, राजेंद्र पाल, सुरेश कुमार मौर्या, राम अभिलाष, सतीश, ज्ञान स्वरूप मिश्रा, अनूप कुमार, रूपेद्र कुमार, राधा देवी, नरेंद्र साहू सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।