{"_id":"58d961094f1c1b027c63e738","slug":"highschool-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने की परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने की परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा के दौरान निरीक्षण पर निकले सीडीओ ने एक केंद्र को डिबार करने की संस्तुति कर दी। केंद्र में विद्यालय का लिपिक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करता नजर आया तो अन्य कक्ष निरीक्षकों का नाम हाजिरी रजिस्टर में नहीं मिला।
सोमवार को हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान राज सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकदूमपुर में कापी लिखे जाने की शिकायत किसी ने सीडीओ से की। महत्वपूर्ण शिकायत पर सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कापी लिखे जाने की पुष्टि तो नहीं हो सकी पर एक लिपिक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करता नजर आया। इसके अलावा जो लोग कक्ष निरीक्षक बने थे उनका नाम उपस्थिति पंजिका से मेल नहीं खा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने केंद्र को डिबार करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीआईओएस को भेज दी है। सीडीओ की कार्रवाई से केंद्र के जिम्मेदारों में हड़कंप रहा।