{"_id":"64d92aee256e1c255f048ed6","slug":"high-speed-bike-rammed-into-tanker-two-teenagers-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2153-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: टैंकर में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: टैंकर में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो किशोरों की मौत
Mon, 14 Aug 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली के सिराथू-कालाकांकर मार्ग पर गरई मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर में घुस गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ।
निंदूरा निवासी सूरज (15) पुत्र वीरेंद्र कुमार और पड़ोस में रहने वाला शिवचरन (16) पुत्र राजकुमार में गहरी दोस्ती थी। रविवार की दोपहर 12 बजे दोनों एक ही बाइक से सिराथू कस्बा आ रहे थे। गरई मोड़ के पास हाईवे पार करते समय कुत्ते को बचाने के चक्कर में रफ्तार को काबू न कर सके और हादसे के शिकार हो गए।
मौके पर पहुंचे सिराथू चौकी इंचार्ज चंदन सिंह ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन रोते-बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। किशोरों के शव देख घर वाले दहाड़ें मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
सैनी थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि मृतक सूरज के पिता वीरेंद्र की तहरीर पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ लोगों में आक्रोश
सिराथू। इन दिनों सिराथू-कालाकांकर मार्ग पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। निर्माण कार्य में लगे वाहन सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। रविवार को हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों, ग्रामीणों में इसे लेकर आक्रोश रहा। लोगों का कहना था कि अगर गाड़ियां बेतरतीब न खड़ी होतीं तो दोनों किशोरों की जान बच जाती। संवाद