{"_id":"69d94908f6f2a680350ff8c3","slug":"high-speed-bike-collides-with-tree-one-dead-two-serious-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-139567-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर
Sat, 11 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सरायअकील के प्रभा गांव के पास बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कनैली में भर्ती कराया गया। जहां से इनको मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
चित्रकूट जनपद के पहाड़पुर मऊ निवासी संजय (37) पुत्र सूरजबली, अश्वनी (32) पुत्र बच्चीलाल निवासी चकबेहना और नारायण (38) पुत्र पहाड़ी निवासी कटैया एक बाइक में किसी काम से प्रभा गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचे। अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी कनैली में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार भोर संजय ने दम तोड़ दिया। वहीं अश्वनी और नारायण का उपचार चल रहा है।