{"_id":"64ecf50ebde33f654e0b7e16","slug":"high-school-student-consumed-poison-in-class-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2582-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: क्लास में हाईस्कूल की छात्रा ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: क्लास में हाईस्कूल की छात्रा ने खाया जहर
Tue, 29 Aug 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
भरवारी। एनडी कॉलेज में पढ़ने वाली हाईस्कूल की एक छात्रा ने क्लास में जहरीला पदार्थ खा लिया। आननफानन छात्रा को भरवारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। जहर खाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार सुबह कक्षा चल रही थी। इसी दौरान मंझनपुर की रहने वाली छात्रा ने फिनायल की एक गोली खा ली। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। टीचर और सहपाठी कुछ समझ पाते, तब तक वह बेहोश हो गई। उसे भरवारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी के बाद छात्रा की मां अस्पताल पहुंचीं। सूचना पर भरवारी चौकी की पुलिस भी आ गई। परिवार के लोग अभी स्पष्ट नहीं हैं कि छात्रा ने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
छात्रा का इलाज करने वाले डॉ. ओम प्रकाश केसरवानी का कहना है कि छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। उसने फिनायल की गोली खाई थी, जिसे उल्टी करवा कर निकलवा दिया गया है। उसकी हालत सामान्य होने में कुछ समय लगेगा। संवाद
सरकारी स्कूल में शिक्षिका छात्रा की मां ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनके बीच रविवार को मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। शायद इसी कारण बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया हो।
इधर, स्कूल में पूरे दिन चर्चा रही कि छात्रा पिछले चार दिनों से छात्रा डिस्टर्ब थी। उसके हाथ में खरोंच के निशान भी थे। वह स्कूल में सहेलियों के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रही थी। फिलहाल परिवार के लोग बेटी की हालत सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
छात्रा के स्कूल बैग से फिनायल की तीन गोलियां मिली हैं। छात्रा ने एक गोली क्लास में खाई थी। उसी से उसकी हालत बिगड़ी थी। भरवारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - प्रधानाचार्य मयंक मिश्रा, एनडी स्कूल एंड कॉलेज