{"_id":"65c9302a74c2b081e60fd50d","slug":"high-level-team-will-investigate-harassment-of-iti-student-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-108368-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आईटीआई की छात्रा के उत्पीड़न की जांच करेगी उच्च स्तरीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आईटीआई की छात्रा के उत्पीड़न की जांच करेगी उच्च स्तरीय टीम
Mon, 12 Feb 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई की छात्रा के जातिगत उत्पीड़न की जांच करेगी उच्च स्तरीय टीम
- निदेशक के निर्देश पर शुरू हुई जांच, आज आ सकती है टीम
मंझनपुर। आईटीआई मंझनपुर में छात्रा के साथ भेदभाव व छेड़खानी मामले की जांच के लिए निदेशक ने टीम गठित कर दी है। जेडी के नेतृत्व वाली जांच टीम के सोमवार को यहां आने की संभावना है। फिलहाल प्रकरण को लेकर अधिकारी ज्यादा बोलने को तैयार नहीं हैं।
मंझनपुर आईटीआई की एक छात्रा के साथ भेदभाव किया गया था। उसे दो साल तक परीक्षा से वंचित रखा गया। छात्रा ने पांच जनवरी को दो शिक्षकों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कॉलेज में हंगामा किया था। मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया था। प्रकरण की जांच सीओ सिटी अभिषेक सिंह कर रहे हैं। वहीं, अब निदेशक कुणाल सिल्कू ने विभागीय जांच के लिए जेडी मुकेश यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी है। टीम में आईटीआई कटरा-प्रयागराज के प्रधानाचार्य व दो अनुदेशक शामिल हैं। इस बारे में कॉलेज अफसर एवं आईटीआई सिराथू के प्रधानाचार्य केके राम ने बताया कि टीम सोमवार को आ सकती है।

शाहजहापुर में पीएचसी पर दवा को दिखाते फार्मासिस्ट अनुराग श्रीवास्तव। संवाद