फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hide and seek from the sun, cold winds kept increasing the problems

Kaushambi News: सूरज की धूप से लुकाछिपी, सर्द हवाएं बढ़ाती रहीं मुश्किलें

Mon, 30 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 30 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hide and seek from the sun, cold winds kept increasing the problems
जिले में रविवार को भी सर्द हवाओं ने सर्दी बढ़ाने का काम किया। यह हाल तब था जब शनिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान पांच डिग्री चढ़ गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। दिन बादल छाए रहे। धुंध का भी असर दिखा। सूरज की धूप संग लुकाछिपी चलती रही। सर्द हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश के कारण जिले में सर्दी बढ़ गई। बारिश की वजह से ही शनिवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री तक लुढ़क गया था। हालांकि, रविवार को इसमें कुछ बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री चढ़कर 24.4 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह तापमान शनिवार को 16.6 डिग्री था। जबकि, रविवार को 14.5 डिग्री पर आ गया। नगर के रहने वाले शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश पर बच्चों के साथ बाजार जाना था। लेकिन, चल रहीं सर्द हवाओं ने कदम रोक दिए। आखिर में खरीदारी की योजना रद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धाता रोड निवासी किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात जिस तरह का मौसम था, उससे लग रहा था कि रविवार को कोहरा सताएगा। लेकिन, सुबह उठा तो सिर्फ सिर्फ धुंध दिखी। गलन तो महसूस नहीं हुई। लेकिन, बाहर ठंडी हवाएं बेहाल कर देने वाली थीं।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को कोहरा घना रहेगा। सर्द हवाएं तापमान गिराने का कारण बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed