फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Here the kids open the school lock and take the class themselves

यहां बच्चे खोलते हैं स्कूल का ताला और खुद लेते हैं क्लास

Sun, 06 Jan 2019 01:39 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Here the kids open the school lock and take the class themselves
क्लास में जातीं छात्राएं
बात सुनने में भले ही अटपटी लगे लेकिन सोलह आने सच हैं। कौशाम्बी विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विधालय मुस्ताफाबाद में तीन दिन से एक भी शिक्षक नहीं हैं। यहां बच्चे ही स्कूल खोलते हैं और मौज मस्ती के बाद एमडीएम खाकर वापस लौट जाते हैं। बच्चे स्कूल का मेनगेट अंदर से बंद कर खुद की सुरक्षा करते हैं।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विधालय मुस्तफाबाद में 57 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां प्रधानाध्यपिका प्रतिभा शुक्ला की तैनाती है। इसके अलावा एक भी अध्यापक की तैनाती नहीं है। तीन जनवरी को प्रतिभा शुक्ला एक महीने का अवकाश लेकर चली गई। इसके बाद से पढ़ने वाले बच्चों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। बच्चे रसोइया फूलकली की जिम्मेदारी में रहते हैं। शनिवार को स्कूल का अजब नजारा दिखा। बच्चे मेन गेट में सिटकिनी लगाकर अंदर खेल रहे थे।
विज्ञापन


दरवाजा खुलवाने के बाद अंदर जाकर देखा गया तो रसोइया फूलकली खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। फूलकली ने बताया मैडम जी नहीं है। इस बाबत खंड शिक्षाधिकारी जगत नरायण पटेल का कहना है कि प्रधानाध्यपिका एक माह के अवकाश पर हैं। उनके स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल्हुआ के सहायक अध्यापक हरिनरायण को संबद्घ किया गया है। अगर सहायक अध्यापक ने ज्वाइन नहीं किया है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed