{"_id":"69dfe6f4b3fa7576d60eaa62","slug":"here-the-gathering-is-not-for-players-but-for-drug-addicts-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-139788-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: यहां खिलाड़ियों की नहीं, नशेड़ियों की सजती है महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: यहां खिलाड़ियों की नहीं, नशेड़ियों की सजती है महफिल
Thu, 16 Apr 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
संदीप
सरसवां का ब्लॉक स्तरीय स्टेडियम पश्चिमशरीरा कस्बे में बना है। बस्ती के बीच बने इस स्टेडियम में शायद ही कभी खेल का अभ्यास होता हो, लेकिन नशेड़ियों का पूरे दिन जमघट लगा रहता है। पहले परिसर में शराब का ठेका था, जो अब दूसरे स्थान पर चला गया है। लेकिन अब यह नशेड़ियों पसंदीदा जगह बन गई है।
स्टेडियम में मौसमी आयोजन होते रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की सुविधा के लिए पश्चिमशरीरा में ब्लॉक स्तरीय स्टेडियम बना है। यहां खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास के लिए खेल सामग्री उपलब्ध है। साथ ही सुबह-शाम शरीर को फिट रखने के लिए परिसर में ही एक ओर ओपन जिम भी है।
जमीन को लेकर विवाद के कारण स्टेडियम के चारों ओर दीवार का निर्माण नहीं किया गया है। स्टेडियम के एक हिस्से की ओर पहले शराब और भांग की दुकान थी। फिलहाल शराब की दुकान तो हट गई है, लेकिन भांग की दुकान आज भी है।
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग का दावा है कि यहां के लिए तमाम खेल सामग्री दी गई हैं और उसका प्रयोग भी होता है, लेकिन स्थानीय लोग इस बात से इन्कार करते हैं। कस्बे के राजू, रमेश कुमार, सत्येंद्र सिंह, रजनीश आदि ने बताया कि स्टेडियम में किसी प्रकार की खेल प्रतियोगिता नहीं होती। केवल पीआरडी के दो जवान यहां तैनात हैं। इसके अलावा अन्य कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं है।
स्टेडियम में किसी प्रकार की खेल प्रतियोगिता या अभ्यास जैसे आयोजन नहीं होते। केवल साल में एक या दो बार किसी क्लब या संगठन की ओर से प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। - दीपांशु मिश्रा
जब तक स्टेडियम में सख्ती बरतते हुए नशेड़ियों को यहां आने से नहीं रोका जाएगा, इसका बेहतर उपयोग नहीं हो सकता। इसके लिए प्रशासन को सख्त होना पड़ेगा। - संदीप
स्टेडियम के चारों ओर दीवार बनाने के लिए नगर पंचायत ने पहले कार्य योजना तैयार की थी। लेकिन, किसी कारण से निर्माण नहीं हो सका। यहां ट्रेनर की तैनाती के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। भांग की दुकान को हटाने के लिए भी पत्राचार किया गया है। - अंशु मिश्रा, युवा कल्याण अधिकारी