{"_id":"6670c883bd9a2593e0000f94","slug":"heat-is-wreaking-havoc-five-people-including-a-woman-died-due-to-heat-stroke-one-serious-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-112938-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गर्मी बरपा रही कहर, लू लगने से महिला समेत पांच लोगों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गर्मी बरपा रही कहर, लू लगने से महिला समेत पांच लोगों की मौत, एक गंभीर
Tue, 18 Jun 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
हाय रे गर्मी... तामपान 45 डिग्री के आस-पास घूम रहा है। रात दिन चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को
जिले में सोमवार को भी गर्मी चरम पर रही। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। न्यूनतम पारे में कुछ कमी आई, लेकिन मौसम की तल्खी में नरमी नहीं दिखी। सुबह आठ बजे से ही सूरज की किरणें चुभने लगी थीं।
रही सही कसर गर्म हवाओं के झोकों ने पूरी कर दी। हर कोई मौसम के बिगड़े मिजाज से परेशान नजर आया। वहीं, लू लगने की वजह पांच लोगों की जान चली गई। एक किसान की हालत नाजुक है। सभी की मौत का कारण गर्मी बताई जा रही है।
इस साल गर्मी जानलेवा बनी है। लगातार दस दिन से तापमान 45 डिग्री से ऊपर चल रहा है। रविवार को अधिकतम पारा 47.6 और न्यूनतम 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार रहा।
विज्ञापन
करीब एक डिग्री खिसककर न्यूनतम तापमान 34.7 पर आ गया। फिर भी गर्मी के तेवर में कोई अंतर नहीं दिखा। जमीन और सड़कें गर्म तवे सरीखे तप रही थी, लू ऐसी चली मानों हवाएं भट्टी से गुजर कर आ रही हों।
मंझनपुर चौराहे पर गला तर करने के लिए रुके लखनऊ जा रहे राजापुर के विश्वनाथ दुबे ने कहा कि घर से पानी की दो बड़ी-बड़ी बोलतें लेकर निकला था। आधा सफर भी नहीं हुआ और पानी कम पड़ गया। गांधी नगर निवासी 65 वर्षीय नत्थू लाल ने कहा कि अपने जीवन में ऐसी गर्मी का सामना पहली बार कर रहा हूं। न तो पंखे राहत दिला पा रहे हैं और न कूलर।
भड़ेसर के किसान विजय शुक्ला कहते हैं कि प्री-मानसून में देरी ही इस बार भारी पड़ रही है। इस गर्मी ने खेती-बाड़ी से लेकर व्यापार तक सब चौपट कर दिया है। मंझनपुर के कपड़ा व्यवसायी अमन केसरवानी का कहना है कि सुबह आठ बजे से ही धूप चटख हो जाती है।
बाजार खुलते-खुलते सूरज आग उगलने लगता है। शाम छह बजे तक लू पीछा नहीं छोड़ती। आखिर ग्राहक घरों से निकलें भी तो कब। कई-कई दिन तो ऐसे भी गए हैं, जब बोहनी न हुई हो। पता नहीं इस गर्मी से कब छुटकारा मिलेगा।
अचेत होकर गिरा राहगीर, थम गईं सांसें
सदर तहसील के भरसवां निवासी रामप्रताप (68) अपनी बेटी सुखपतिया की ससुराल करारी के पथरा गांव एक निमंत्रण में गए थे। सोमवार को वहां से लौट रहे थे। आषाढ़ा पेट्रोल पंप के पास पानी पीने के लिए रुके। तभी अचानक गश खाकर गिर गए। मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लू लगने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बेटी की मौत से घर में मातम, किसान की हालत गंभीर
सिराथू तहसील के नारा गांव की रहने वाली मुरादुन ने अपनी बेटी राबिया (30) की शादी 15 साल पहले कोखराज कोतवाली के राले गांव निवासी तस्दीर से की थी। राबिया के दो बेटे आठ साल का नासिर और तीन साल का वासिर है। मां की तबीयत खराब होने के कारण देखभाल के लिए तीन महीने से राबिया मायके में ही थी। सोमवार को बकरीद की खुशियां घर में छाई थीं। भाई सैफ अली ने बताया कि दोपहर में राबिया घर में बैठी थी।
परिजनों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक उसने दम तोड़ दिया। नारा के ही रहने वाले राकेश ने बताया कि उनके पिता जगदीश सुबह मवेशी चराने गए थे। लू लगने की वजह से गांव के पास जंगल में अचेत होकर गिर पड़े। पता चला तो उन्हें एक निजी क्लीनिक ले गए। जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। अब उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
चरवा के पल्लेदार की मुंडेरा मंडी में मौत
चायल तहसील क्षेत्र के चरवा स्थित सिरसी गांव निवासी शंकरलाल (50) प्रयागराज की मुंडेरा मंडी में पल्लेदारी करते थे। उनके भतीजे मोतीलाल ने बताया कि शंकरलाल मंडी में ही रहते भी थे। दो-तीन दिन में गांव आ जाते थे। रविवार की रात वहीं मंडी में ही सो रहे थे। सोते समय ही रात में उनकी माैत हो गई। मोतीलाल ने बताया कि लू लगने के कारण मौत की आशंका है। सूचना मिलने पर परिजन मुंडेरा मंडी पहुंचे और वहां से शव लेकर गांव आ गए।
भरी दोपहर में सड़क पर गश खाकर गिरा गार्ड, मौत
-- -ड्यूटी से घर लौट रहा था गार्ड, लू लगने से मौत की आशंका जता रहे परिजनफोटो-25
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के दूल्हापुर गांव के समीप सोमवार दोपहर ड्यूटी से घर लौट रहे गार्ड की गश खाकर गिरने से मौत हो गई। परिजन लू लगने से मौत की आशंका जता रहे हैं।
नूरपुर हाजीपुर गांव निवासी शिव नारायण (50) कादिलपुर स्थित फनगांव वाटर पार्क में गार्ड के पद पर तैनात थे। भाई राज नारायण ने बताया कि सोमवार सुबह वह साइकिल से ड्यूटी करने गए थे। बकरीद पर्व की छुट्टी के कारण दोपहर में ही घर लौट रहे थे। दूल्हापुर गांव के समीप अचानक गश खाकर गिर गए।
राहगीरों ने शिवनारायण को सड़क किनारे पड़े देखा तो रुक कर उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पहुंचे। परिजन लू लगने से मौत की आशंका जाहिर कर रहे हैं। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार करवरिया ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हाईवे किनारे खड़े ट्रक के केबिन में मृत मिला चालक, गर्मी से मौत की आशंका
-- -कोखराज के समीप सोमवार दोपहर की घटना, बिहार के अमैठा गांव का रहने वाला था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
कोखराज। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कोखराज के समीप सोमवार दोपहर ट्रक चालक का शव मिला। पुलिस ने गाड़ी में मिले कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिजनों को खबर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। चर्चा रही कि गर्मी के कारण चालक की मौत हुई है।
कोखराज कोतवाली के समीप स्थित ढाबा के सामने सोमवार दोपहर प्रयागराज की तरफ से आकर एक ट्रक रुका। ढाबा कर्मियों के मुताबिक चालक पहले नीचे उतरा, इसके बाद फिर से वह ट्रक के केबिन में चला गया। काफी देर तक ट्रक एक ही स्थान पर खड़ा देख आशंका वश कर्मचारी उसे देखने गए। केबिन में झांक कर देखा तो ट्रक ड्राइवर अचेत पड़ा था।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर इंद्रदेव ने बताया कि गाड़ी में एक डायरी व कुछ कागजात मिले हैं। डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो काल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने शव की पहचान संजीत कुमार निवासी अमैठा, बिहार के रूप में की।
घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोग शव लेने के लिए कौशाम्बी के लिए रवाना हो चुके हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। चर्चा रही कि युवक की मौत लू लगने से हो सकती है।