{"_id":"579a529f4f1c1b6b6e21e1a5","slug":"health-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर लगाकर मरीजों का किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर लगाकर मरीजों का किया इलाज
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कड़ा के शहजादपुर गांव में फैली संक्रामक बीमारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने सीएमओ से मरीजों की लगातार बढ़ती जा रही संख्या पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य इंतजाम किए जाने की मांग की। इस पर बृहस्पतिवार को सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सकों की एक टीम ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों का इलाज किया।
बता दें कि शहजादपुर गांव में फैली संक्रामक बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक वृद्ध की मौत होने के बाद से गांव में हड़कंप का माहौल है। ग्राम प्रधान ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही की शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लाल चंद्र शेखर सिंह के साथ एक टीम गठित कर शहजादपुर गांव मरीजों के इलाज के लिए भेजा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर मरीजों का इलाज किया। चिकित्सकों ने उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजाें को दूषित पानी के उपयोग से परहेज करने की सलाह दी। शिविर में डॉ. सत्य सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. हासिम, समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।