फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   haushala mission

कल से मिलेगा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक भोजन

Tue, 02 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 02 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
haushala mission
other
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में लागू हौसला पोषण योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक भोजन परोसने की तैयारी पूरी हो गई है। तीन अगस्त से गर्भवती महिलाओं और अतिकुपोषित बच्चों को प्राइमरी के मेन्यू के हिसाब से दोपहर का भोजन परोसा जाएगा। इसके साथ महिलाओं और बच्चों को एक-एक मौसमी फल का वितरण भी होगा।
विज्ञापन


दोआबा के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1649 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर गांव की गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए पौष्टिक भोजन परोसा जाना है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हौसला पोषण योजना की शुरुआत तीन अगस्त बुधवार को जिले में एक साथ होगी। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का संबंधित ग्राम प्रधानों के साथ खाता खुलवाया जा चुका है।
विज्ञापन


सोमवार को सीडीओ डीके सिंह ने डीपीओ और सभी सीडीपीओ के साथ बैठक कर अब तक की तैयारी का जायजा लिया। बैठक में डीपीओ राकेश मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत डीएम अखंड प्रताप सिंह अपने गोद लिए गांव तियरा जमालपुर से करेंगे। योजना के सुचारु रूप से क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक वार नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। महिलाओं को मिड-डे-मील मेन्यू के मुताबिक गरम भोजन, एक मौसमी फल और बुधवार से शुक्रवार तक भोजन के साथ दही परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अति कुपोषित छह माह से तीन साल तक के बच्चों को हॉट कुक्ड मेन्यू के मुताबिक भोजन, 20 ग्राम घी, एक मौसमी फल तथा तीन से छह साल तक के बच्चों को सुबह के भोजन के अलावा शाम के नाश्ते में ग्लूकोज बिस्किट और मुरमुरा चना दिया जाएगा। सीडीओ ने योजना को एक साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरु करने का निर्देश बैठक में मौजूद मातहतों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed