फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hathraskand: Bahujan kranti morcha workers demonstrated against yogi government

योगी सरकार के खिलाफ बहुजनक्रांति मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hathraskand: Bahujan kranti morcha workers demonstrated against yogi government
Hathraskand: Bahujan kranti morcha workers demonstrated against yogi government - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर (संवाद)। हाथरस में हुई शर्मनाक घटना के बाद छोटे-बड़े सभी विपक्षी दल योगी सरकार को घेरने लगे हैं। दोआबा में भी सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। शनिवार को जनपद मुख्यालय स्थित डॉयट मैदान में बहुजनक्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन

कहा कि अभी हाथरस का मामला ठंडा भई नहीं हुआ कि बालरामपुर में 29 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक और बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। सूबे में दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, लूट, छिनैती जैसी आपराधिक घटनाएं आम हो गई हैं। हाथरस जिला प्रशासन सरकार के इशारे पर पीड़ित परिवार को परेशान कर रहा है। दबाव डालकर उनका बयान बदलवाया जा रहा है। वहां के डीएम बेतुके बयान देते हैं। मीडिया तक को जाने से रोका जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा, पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एडीएम को सौंपा। धरना-प्रदर्शन में सुरेंद्र मौर्य, रवि वाल्मीकि, रामचंद्र, नरेंद्र, लालचंद्र, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed