फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   hanging dead body found on damage electric poll.

टूटे हुए विद्युत पोल पर लटकती मिली युवक की लाश

Fri, 10 May 2019 01:26 AM IST
Kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
hanging dead body found on damage electric poll.
पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के लोधपुरवा गांव में गुरुवार सुबह एक युवक की लाश टूटे हुए विद्युत पोल पर लटकती मिली। उसने खुदकुशी की अथवा हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं है। परिजनों ने पुलिस को खबर किए बिना मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन


लोधपुरवा निवासी गोरखा (17) पुत्र केशव इंटरमीडिएट का छात्र था। बुधवार रात वह किसी को कुछ बताए बिना घर से निकला। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसके बाद गुरुवार सुबह गांव के बाहर एक टूटे हुए विद्युत पोल पर फांसी के फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिली। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही परिजन बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे। परिजवारीजनों ने आननफानन शव खंभे से उतारने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाबत परिवार वाले पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। मामले में कौशाम्बी इंस्पेक्टर स्वामी नाथ का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed