फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Handball players sweating it out for selection at Fatehpur Sports College

Kaushambi News: फतेहपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन के लिए पसीना बहा रहे हैंडबॉल खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Handball players sweating it out for selection at Fatehpur Sports College
फतेहपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन के लिए जिले के आठ हैंडबॉल खिलाड़ी दिन-रात मैदान में पसीना बहा रहे हैं। इन खिलाड़ियों में आशीष पटेल, मनीष कुमार, ऋषि यादव, मोहित कुमार, नीरज यादव, शिव सिंह, विवेक कुमार और लालमन शामिल हैं, जो लगातार अभ्यास कर अपने खेल को निखारने में जुटे हैं।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का ट्रायल 24 और 25 मई को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में सफल होने वाले खिलाड़ियों को आगे के अंतिम चयन के लिए केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ भेजा जाएगा, जहां अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

कोच आर्यन खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उनकी फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों में कई प्रतिभाशाली हैं, लेकिन आर्थिक रूप से काफी कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं। इसके बावजूद उनके अंदर खेल के प्रति गजब की लगन और जुनून देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बच्चों की मेहनत और प्रतिभा को देखते हुए कड़ा क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय गिरधरपुर गढ़ी के शिक्षक राजीव सिंह लगातार उनकी मदद कर रहे हैं। वे समय-समय पर खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराते हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ा रहता है। कोच व क्षेत्रीय खिलाड़ियों को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed