फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   hadso mein 3 ki maut 13 ghayal

हादसों ने में तीन की मौत, 13 घायल

Mon, 24 Dec 2018 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 24 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
hadso mein 3 ki maut 13 ghayal
road accident 12
मंझनपुर/चायल। सड़क हादसों में एक छात्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग घायल हो गए। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सैनी इलाके के कंथुआ गांव का राजेश कुमार (28) पुत्र बच्चालाल पिकअप चालक था। शनिवार रात वह माल लोड करने प्रयागराज जा रहा था। पूरामुफ्ती इलाके के कोइलहा गांव के समीप कोहरे के कारण उसकी पिकअप सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में चालक राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिकअप सवार मजदूर, सुधीर, चौधरी, प्रदीप, नरेश, जाहिद व अनवार निवासी कोखराज घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह करारी कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव का लवकुश (22) पुत्र रामचंद्र शनिवार सुबह पड़ोसी फूलसिंह को ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा दिलाने प्रयागराज जा रहा था। मनौरी ओवरब्रिज के समीप बाइकों की भिड़ंत में दोनों घायल हो गए थे। उन्हें एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार शाम लवकुश की मौत हो गई। इसी तरह कोखराज के कल्यानपुर गांव का अमरनाथ (25) पुत्र धर्मपाल 19 दिसम्बर को एलएलबी की परीक्षा देने प्रयागराज जा रहा था।
विज्ञापन


धूमनगंज इलाके में बेगम बाजार के समीप मवेशी को बचाने में उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में घायल अमरनाथ की रविवार सुबह एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में मौत हो गई। ऐसे ही मंझनपुर से रविवार सुबह एक विक्रम सवारियां भरकर बेनीराम कटरा जा रहा था। करारी इलाके के तियरा मोड़ के समीप अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के चक्कर में विक्रम पलट गया। हादसे में उसपर सवार मंझनपुर निवासी शिवराज, बब्लू, करारी निवासी लालती, शारदा व ओसा निवासी लवकुश घायल हो गए। बिहार राज्य के भोजपुर का रवि शर्मा आईटीबीपी का जवान है। इन दिनों उसकी तैनाती भगवतपुर स्थित कैंप में है। शनिवार शाम वह बाइक से पूरामुफ्ती जा रहा था। मनौरी बाजार के समीप कार की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed