{"_id":"6632daf297af7d2567073076","slug":"had-there-been-direct-election-of-prime-minister-modi-would-have-got-80-percent-votes-keshav-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111212-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे प्रधानमंत्री का चुनाव होता तो 80 फीसदी वोट मोदी को मिलते: केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे प्रधानमंत्री का चुनाव होता तो 80 फीसदी वोट मोदी को मिलते: केशव
Thu, 02 May 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 02 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर के ओसा रोड में आयोजित नामांकन सभा में जनता का अभिवादन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौ
प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि देश के अंदर वर्ष 2014 में लहर, 2019 में आंधी और मोदी की सुनामी चल रही है। हालात ये हैं कि सीधे जनता से प्रधानमंत्री का चुनाव होता तो 80 फीसदी वोट नरेंद्र मोदी को मिलते। बोले, मोदी के तूफान में कांग्रेस, सपा व बसपा का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
डिप्टी सीएम बुधवार को मंझनपुर कस्बे में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि विपक्षी पार्टियां अस्तित्व बचाने के लिए जातिवाद, परिवारवाद का सहारा लेकर चुनाव मैदान में हैं। जबकि, भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है और देश के गरीबों के विकास के लिए काम कर रही है।
प्रधानमंत्री आवास, बिजली, रसोई गैस, मुफ्त राशन, शौचालय, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत आदि विभिन्न योजनाओं के जरिये गरीबों को लाभान्वित किया जा रहा है। जनधन योजना के तहत खाते खुलवाकर पात्रों को बिना किसी बिचौलिए के सीधे उनके खाते में लाभ पहुंचाया जा रहा है। कहा कि इस बार चार सौ पार की सरकार बनने पर देश के विकास मे और गति आएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने राम मंदिर, कश्मीर से धारा 370 हटाने, पुलवामा और उड़ी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि ये 56 इंच के सीना वाले प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं। बोले, इसलिए पिछली बार जितने वोट पड़े थे, उसमें सभी लोग अपने-अपने बूथ में 370 वोट ओर बढ़ा दीजिए। जनसभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व प्रत्याशी विनोद सोनकर ने भी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जनसभा को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या, पूर्व विधायक लाल बहादुर, संजय कुमार गुप्ता, शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने भी संबोधित किया।
जनसभा में ये भी रहे मौजूद
-- जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, मऊ-मानिकपुर के विधायक अविनाश द्विवेदी, मंझनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पुष्पा देवी, प्रेमचंद्र चौधरी, संजय जायसवाल, व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि, पिंटू द्विवेदी, अवधेश चंद्र गुप्ता, आशीष केसरवानी, राकेश पांडेय, रंजीत सिंह, अजय त्रिपाठी समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घंटे भर तक लगा रहा जाम
करारी रोड में भाजपा की जनसभा के कारण बुधवार को चौराहे से ओसा रोड तक जाम लगा रहा। जनसभा खत्म होने के करीब घंटे भर बाद तक जाम से लोग जूझते रहे। यातायात पुलिस की तमाम कोशिश के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।