{"_id":"59628a914f1c1b89488b4746","slug":"guru-purnima-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। गंगा स्नान दीपदान के बाद श्रद्धालुओं ने मां शीतला की दरबार में जाकर मत्था टेकते हुए विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए मंगल कामना की।
गुरु पूर्णिमा पर्व पर रविवार को भोर होते ही गंगा घाट स्नानार्थियों की भीड़ से पूरी तरह पट चुके थे। गंगा नदी के कालाकांकर घाट, लेहेदरी घाट, कालेश्वर घाट, कुबरी घाट, बाजार घाट, शहजादपुर घाट, संदीपन घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं गंगा स्नान के साथ दीपदान कर पुण्य कमाया। सबसे अधिक भीड़ कड़ा के कुबरी घाट पर रही।
दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा मइया में डुबकी लगाने के बाद शक्ति एवं सिद्ध पीठ शीतला मां के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। देवी मइया के धाम में भोर सेे शुरू हुआ पूजा-पाठ का क्रम देर शाम तक चलता रहा। गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक के साथ सर्किल के सीओ, एसडीएम मोबाइल रहते हुए व्यवस्था का जायजा लेते रहे।