{"_id":"69161dfdfcd0d8b3bc010af5","slug":"gst-office-to-be-built-at-bhuliyapur-with-an-investment-of-rs-10-crore-kaushambi-news-c-262-1-slp1001-151787-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भुलियापुर में 10 करोड़ से बनेगा जीएसटी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भुलियापुर में 10 करोड़ से बनेगा जीएसटी कार्यालय
Thu, 13 Nov 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
भुलियापुर में जल्द ही जीएसटी कार्यालय भवन का निर्माण होगा। इसके लिए 25 सौ वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है। विभाग ने शासन को 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। साथ ही चिलबिला में पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आवासीय भवन भी तैयार किया जाएगा। बुधवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी एवं उपायुक्त राज्य कर वेगराज सिंह ने चिलबिला में भ्रमण कर भूमि का अवलोकन किया।
उपायुक्त राज्य कर वेगराज सिंह ने बताया कि जीएसटी कार्यालय के लिए भुलियापुर में भूमि आवंटित हो चुकी है। आवासीय भवन के लिए चिलबिला में भूमि तलाशी गई है। शासन को 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। तीन संस्थाओं को निर्माण कार्य के लिए चयनित किया गया है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
सभागार और प्रतीक्षालय की होगी सुविधा
जीएसटी कार्यालय में सभागार और कर दाताओं के लिए प्रतीक्षालय भी बनेगा। साथ ही जीएसटी कार्यालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। वाईफाई के साथ ही रोशनी की बेहतर सुविधा होगी। आवासीय भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए टाइप टू व टाइप थ्री कमरों का निर्माण किया जाएगा।