{"_id":"5e35cf078ebc3e4b142c513a","slug":"gramani-dies-due-to-tractor-trolley-overturning-six-injured-kaushambi-news-ald267293378","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से ग्रामणी की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से ग्रामणी की मौत, छह लोग घायल
विज्ञापन

शुक्रवार रात मनकापुर गांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गांव के समीप शुक्रवार रात अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में पलट गया। इससे ट्राली के नीचे दबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली के कोरीपुर गांव निवासी संतोष तिवारी (55) पुत्र सीताराम खाना बनाने का काम करता था। शुक्रवार को वह कुम्हियावां निवासी गुड्डू केसरवानी के यहां तेरहवीं में खाना बनाने के लिए गया था। रात को खाना बनाने के बाद संतोष अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहा था। महेवाघाट कोतवाली के मनकापुर गांव के समीप नहर मे अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में संतोष की ट्राली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना में ट्रैक्टर सवार सीताराम मिश्रा, अल्प नारायण, रज्जन, उमेश, विजय नारायण आदि घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का स्थानीय निजी अस्पताल में कराया। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।