फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gram pradhan strike

प्रधानों ने किया ब्लाकों पर किया प्रदर्शन

Fri, 06 Oct 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 06 Oct 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gram pradhan strike
kaushambi
जिले के सभी ब्लॉकों में प्रधान संघ द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन संबंधित बीडीओ को सौंपा गया। धरने का नेतृत्व प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्षों ने किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित बीडीओ को दिए गए ज्ञापन में ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास आवंटन में उनकी कोई भूमिका नहीं है। इसके बावजूद मामले में ग्राम प्रधानों का अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके अलावा विरोधियों द्वारा आए दिन शिकायत की जाती है। जांच के दौरान अधिकारी ग्राम प्रधानों का शोषण करते हैं। सरसवां में ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू सिंह, मंझनपुर में मो. नसीम उर्फ निराले, दिलीप मिश्र, सिराथू में नूरुल इस्लाम, कड़ा में बब्बू सिह, कौशांबी में अतीक अहमद, मूरतगंज में धर्मराज त्रिपाठी, चायल में मो. शाह आलम व नेवादा में चुन्ना सिंह ने ज्ञापन सौंपा। बीडीओ ने प्रधान संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed