फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   government will open bank accout to tb patient

बीमार हैं तो घर पर ही खुलेगा बैंक खाता

Sat, 21 Sep 2019 01:50 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
government will open bank accout to  tb patient
भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति - फोटो : www.pexels.com
अब बैंक खाते के फेर में क्षय रोगियों की सहायता राशि अधर में नहीं लटकेगी। पोषण योजना के तहत प्रत्येक मरीज तक आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए सरकार ने घर पहुंचकर खाता खोलने का निर्णय लिया है। अभी तक बैंक खाता न होने से मरीजों को रुपये नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में टीबी रोगियों की संख्या एक हजार से अधिक है। साल भर पहले सरकार ने टीबी के मरीजों को पोषण योजना के तहत हर माह 500 रुपये देने का निर्णय लिया था। यह रकम सीधे मरीज के बैंक खाते में भेजे जाने की व्यवस्था है। लेकिन बड़ी संख्या में जिले में ऐसे मरीज हैं जिनके बैंक खाते नहीं हैं। सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान में भी ऐसे मरीज बड़ी संख्या में मिलते हैं जिनके बैंक खाते नहीं होते हैं। ऐसे में नए मरीजों का निश्चय पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इन समस्याओं से निपटने के लिए सरकार ने निर्णय लिया कि अब मरीजों का खाता उनके घर पर ही खोला जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के लिए सरकार ने इंडियन पोस्टल बैंक से करार किया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एसके झा ने बताया कि अब बैंककर्मी टीबी मरीज के घर पहुंच उसका खाता खोलेंगे। इससे शत-प्रतिशत मरीजों को पोषण का पैसा मिल सकेगा। जिले में टीबी से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या 1181 है। जिसमें पलमोनरी टीबी के 636 व एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी के 413 मरीज हैं। इन मरीजों में 132 बच्चे भी हैं जो टीबी रोग से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग चाकलेट व फ्रूट फ्लेवर की दवाएं खिलाकर बच्चों को इस बीमारी से बचाने के प्रयास में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed