फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Government silent on pending demands of Asha workers

Kaushambi News: आशा कर्मियों की लंबित मांगों पर सरकार मौन

Wed, 29 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 29 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Government silent on pending demands of Asha workers
आशा और आशा संगिनी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशियों और बकाया भुगतानों के निस्तारण न होने पर एक नवंबर को एक दिवसीय हड़ताल और प्रदर्शन करने की चेतावनी देते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष गीताजंलि यादव ने ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2025 के कई महीनों का भुगतान, प्रोत्साहन राशि अब तक जारी नहीं किया गया है। कर्मियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 2019 से लंबित भुगतान के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं पर उनकी आवाज को लगातार अनसुना किया गया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 30 अक्तूबर तक सभी लंबित भुगतान नहीं किए गए और तो एक नवंबर को एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद सीएमओ डॉ. संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष आशा सिंह, शैलजा, अभिलाषा देवी, मीना देवी, शांति त्रिपाठी, मैना देवी और नीलू कुशवाहा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed