फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Government scheme suffers setback...private bus operators show no interest

Kaushambi News: सरकारी योजना को झटका...निजी बस संचालकों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

Mon, 30 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 30 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Government scheme suffers setback...private bus operators show no interest
मंझनपुर ​स्थित बस डिपो।  संवाद
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा बेहतर करने की पहल सुस्त पड़ गई है। योजना से निजी बस संचालकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च थी, इसके बावजूद एक भी संचालक ने आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में करीब 49 निजी बसों का संचालन होता है। इसके बावजूद योजना में भागीदारी न होना विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। योजना के तहत जिले के आठों ब्लॉकों में कम से कम एक-एक बस संचालित करने का लक्ष्य रखा गया था, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा बेहतर हो सके और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन

डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि योजना के बारे में संचालकों को जानकारी दी गई थी, लेकिन फिर भी आवेदन नहीं आए। अब विभाग स्तर पर दोबारा संचालकों से संपर्क कर उन्हें योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि योजना लागू होती है तो ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा मजबूत होगी और लोगों को सस्ती व बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले बस संचालक :

बस अनुबंधित होने के बाद डीजल, चालक-परिचालक के मानदेय समेत अन्य खर्चों की तुलना में किराये से उतनी आमदनी होना मुश्किल है। ऊपर से इंश्योरेंस और रखरखाव का खर्च अलग से पड़ता है, जिससे घाटे की स्थिति बनती है। - आशुतोष शुक्ला।

योजना के तहत बस अधिकतम आठ वर्ष पुरानी होनी चाहिए और केवल 10 वर्ष तक ही डीजल बसों का संचालन संभव है। ऐसे में नई बस खरीदकर लोन की किस्त चुकाना संचालकों के लिए कठिन हो जाएगा। - मनीष पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed