फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Government elected in five villages of Doaba

दोआबा के पांच गांवों में चुनी गई सरकार

Tue, 11 May 2021 08:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Government elected in five villages of Doaba
जिले की पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए नौ मई को हुए मतदान की मंगलवार को मगणना हुई। इसमें कड़ा के थुलगुला से शांति देवी, रूपनाराणपुर गोरियों से पायल देवी, सिराथू के समशाबाद से अर्चना कसेरा, मंझनपुर के बहादुरपुर से राजकली व चायल के जलालपुर शाना से द्वारिका प्रसार ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए। मतगणना के दौरान थुलगुला में कांटे की टक्कर देखी गई। यहां सिर्फ तीन मतों के अंतर से हारजीत का फैसला हुआ। दोपहर बाद नतीजे आने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रधान को समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। रिटर्निंग ऑफिसरों से निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलते ही विजयी उम्मीदवार जश्न में डूब गए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। इससे पहले हुए नामांकन के कुछ दिन बाद ही कड़ा के थुलगुला, रूपनाराणपुर गोरियों, सिराथू के समशाबाद, मंझनपुर के बहादुरपुर व चायल के जलालपुर शाना आदि ग्राम पंचायतों से प्रधान पद के एक-एक दावेदारों का निधन हो गया था।
विज्ञापन

इस वजह से जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने पांचों गांवों में प्रधान पद के चुनाव पर रोक लगा दी थी। राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति पर इन गांवों में उपचुनाव कराया गया। उपचुुनाव में 70 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ मई को पांचों ग्राम पंचायतों में मतदान कराने के बाद मंगलवार को मतगणना कराई गई। संबंधित ब्लॉकों में सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काउंटिंग शुरू हुई। सभी प्रत्याशियों के अभिकर्ता वक्त से पहले ही मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे।
मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं की निगाह एक-एक वोट पर लगी रही। दोपहर बाद आए नतीजों में कड़ा ब्लॉक के थुलगुला से शांति देवी, रूपनाराणपुर गोरियों से पायल देवी, सिराथू के समशाबाद से अर्चना कसेरा, मंझनपुर के बहादुरपुर से राजकली व चायल के जलालपुर शाना से द्वारिका प्रसार को विजयी घोषित किया गया। इस दौरान थुलगुला गांव में शांति देवी व लवलेश के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। यहां सिर्फ तीन मतों के अंतर से हारजीत का फैसला हुआ। इसी के साथ विजयी उम्मीदवार और उनके समर्थक जीत के जश्न में डूब गए। काउंटिंग के दौरान संबंधित एसडीएम और सीओ कोतवाली पुलिस के साथ मतगणना स्थल पर डटे रहे।
थुलगुला में शांति देवी बनीं ग्राम प्रधान
थुलगुला ग्राम पंचायत की मतगणना कड़ा ब्लॉक में प्रशासन की निगरानी में मतगणना शुरू हुई। चुनाव में निवर्तमान प्रधान लौलेश कुमार की मां शांति देवी को कुल 731 मत प्राप्त हुए। वहीं प्रतिद्वंदी मीना देवी पत्नी मनोज पटेल को कुल 728 वोट मिले। दोनो के बीच हुए कड़े मुकाबले में शांति देवी तीन मतों से विजय हासिल कर ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई। रिटर्निग ऑफिसर सौमित्र ने शांति देवी को निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया।
रूपनारायणपुर में मृतका की बहू ने 131 मतों से हासिल की जीत
ब्लॉक के रूपनारायणपुर गोरियों ग्राम पंचायत से प्रधान पद की प्रत्याशी संविधारा की मौत के बाद मृतका की बहू पायल ने नामांकन किया था। मंगलवार को मतगणना में मृतका की बहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी श्रीमती को 131 मतों से हराकर ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई। चुनाव में पायल पत्नी सुरजीत को कुल 343 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंद्वी श्रीमती को सिर्फ 212 मतों से ही संतोष करना पड़ा। सिराथू ब्लॉक के रिटर्निग ऑफिसर रत्नेश कुमार गौड़ ने विजयी पायल को जीत का प्रमाणपत्र दिया ।
शमशाबाद में निर्वतमान प्रधान की पत्नी अर्चना बनीं ग्राम प्रधान
विकास खंड के शमशाबाद ग्राम पंचायत में प्रधान पद की प्रत्याशी निवर्तमान प्रधान राजेश कसेरा की पत्नी अर्चना देवी चुनी गईं। चुनाव में अर्चना को कुल 853 मत प्राप्त हुए। वहीं प्रतिद्वंदी उम्मीदवार अनीता देवी को कुल 835 मत मिले। इस तरह से कड़े मुकाबले में अर्चना देवी अपने प्रतिद्वंद्वी अनीता देवी को 18 मतों से हराकर ग्राम प्रधान निर्वाचित हो गई। आरओ ने अर्चना देवी को जीत का प्रमाणपत्र दिया ।

जलालपुर शाना में द्वारिका चुने गए प्रधान
ब्लॉक के जलालपुर शाना में प्रधान प्रत्याशी सुनील कुमार की मौत के बाद गांव में प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द कर दोबारा नामांकन कराया गया था। इस दौरान मृतक प्रधान प्रत्याशी सुनील कुमार की पत्नी रीता देवी समेत कुल 22 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। नौ मई को गांव में मतदान कराया गया। मंगलवार को ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में मतगणना कराई गई। चार चरणों में हुई मतगणना में द्वारिका प्रसाद शुरू से ही बढ़त बनाए रहे। अंतिम चरण की मतगणना में उन्होंने सभी 22 प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देकर विजय हासिल की। चुनाव में द्वारिका को कुल 402 मत मिले। जबकि, निकटतम प्रतिद्वंदी रहे लोकनाथ को 335 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार द्वारिका ने लोकनाथ को हराकर 67 मतों से विजय हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed