फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Google search Kamdhenu Saria's dealer's number, cyber criminal cheated eight lakhs

Kaushambi : गूगल सर्च किया कामधेनु सरिया के डीलर का नंबर, साइबर अपराधी ने लगा दी आठ लाख की चपत

Sat, 05 Aug 2023 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 06:04 PM IST
सार

पश्चिमशरीरा निवासी प्रेम नारायण सीमेंट सरिया का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि कामधेनू टीएमटी की उन्हें जरूरत थी। इसके लिए उन्होने गूगल पर जाकर डीलर का नंबर सर्च किया। नंबर मिलने पर उन्होंने फोन किया तो कॉल उठाने वाले ने खुद को फर्म संचालक बताया।

विज्ञापन
Google search Kamdhenu Saria's dealer's number, cyber criminal cheated eight lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

साइबर अपराधियों ने एक कारोबारी को आठ लाख की चपत लगा दी। कारोबारी ने गूगल पर कामधेनू सरिया के डीलर का नंबर सर्च कर फोन से बात की फिर कथित फर्म के दो खातों में आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उसने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया है।

विज्ञापन

पश्चिमशरीरा निवासी प्रेम नारायण सीमेंट सरिया का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि कामधेनू टीएमटी की उन्हें जरूरत थी। इसके लिए उन्होने गूगल पर जाकर डीलर का नंबर सर्च किया। नंबर मिलने पर उन्होंने फोन किया तो कॉल उठाने वाले ने खुद को फर्म संचालक बताया। इसके बाद माल डिलिवरी के लिए राम नारायण एंड ब्रदर्स व पि्रया इंटरप्राइजेज के खातों में चार-चार लाख रुपया ट्रांसफर कराया। अब फोन बंद आ रहा है। उन्होंने छानबीन किया तो पता चला कि वह कामधेनू सरिया के कोई डीलर नहीं बल्कि फ्राड थे।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

साइबर सेल के प्रभारी विजय यादव का कहना है अपराधी गूगल पर कंपनी के नाम से मिलती जुलती साइट बनाकर अपना नंबर डाल देते हैं। लोग कंपनी का नंबर समझकर झांसे में आ जाते हैं। गूगल पर किसी साइट का सर्च करने से पहले उसकी स्पेलिंग आदि का मिलान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed