फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Good days are talking anti-farmer

अच्छे दिनों की बात करने वाले हैं किसान विरोधी

Fri, 05 Dec 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
Good days are talking anti-farmer
मंझनपुर। अच्छे दिनों की बात करने वाले दल सत्ता तो पा गए हैं। पर आज आम किसानों  की बात करना बेमानी साबित हो रहा है। किसानों के बेहतरी की बात करने वाले सिर्फ पूंजीपतियों और उद्योगपतियों का ही काम कर रहे हैं। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने शुक्रवार को मंझनपुर में आयोजित बैठक में कही है। जिलाध्यक्ष ने किसानों के हितों के लिए आंदोलन का ऐलान किया है।
विज्ञापन

मंझनपुर स्थिति पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि दोआबा के किसान धान की तौल, खाद, बीज के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की सपा और केंद्र की भाजपा सरकारें किसानों के समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। किसानों को अच्छे दिन लाने का भरोसा दिलाकर सत्ता में आई केंद्र सरकार ने किसानों को नजर अंदाज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के बेहतरी की बात करने वाले सिर्फ पूंजीपतियों और उद्योगपतियों का ही भला कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कार्यकारिणी जल्द ही मंझनपुर, सिराथू और चायल तहसील में अफसरों का घेराव करेगी।

पूर्व प्रदेश महासचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से कस्बे और गांवों में तेजी से सदस्यता अभियान चलाकर किसान, व्यापारी, कामगारों, दलित एवं आमजनों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया है। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह पटेल, लालचंद्र कुशवाहा, कौशलेश द्विवेदी, बरसातीलाल पंडा, आशीष मिश्र, रामखलन जायसवाल, अमिता सिंह, विजमा केसरवानी, नसीम अहमद, अशोक मिश्र, तिलक नारायण यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed