फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Goldsmith threatened to be shot over transaction

Kaushambi News: लेनदेन को लेकर स्वर्णकार को गोली मारने की दी धमकी

Thu, 18 Sep 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 18 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Goldsmith threatened to be shot over transaction
चरवा कोतवाली क्षेत्र के स्वर्णकार ने लेनदेन को लेकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी स्वर्णकार हरीश वर्मा का आरोप है कि 28 अगस्त को उनकी दुकान पर रैयादेह माफी गांव की एक महिला आई। उसने सोने की जंजीर खरीदने के लिए अग्रिम 19 हजार 600 रुपये जमा कर दिया। जबकि, जंजीर की कीमत 40 हजार रुपये थी। जंजीर तैयार हो जाने के बाद महिला ने उसे लेने से इन्कार कर दिया। हरीश ने महिला को बताया कि 1500 रुपये कारीगरी के कट जाएंगे। उसने बुधवार सुबह महिला के घर जाकर 18100 रुपये दे दिया। रुपये देने के बाद वह दुकान पर लौट आया। इसी दौरान प्रयागराज के झूंसी निवासी महिला के भाई का फोन आया। आरोप है कि वह फोन पर गालीगलौज करने लगा। वह 1500 रुपये न लौटने पर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने महिला और उसके पति समेत भाई के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed