फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Giving false information to the two Headmaster suspended

झूठी सूचना देने में दो हेडमास्टर निलंबित

Thu, 06 Aug 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 06 Aug 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। परिषदीय स्कूलों में दोपहर के भोजन में जमकर गोलमाल किया जा रहा है। हेडमास्टरों की यह मनमानी बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी की जांच में उजागर हुई है। कौशाम्बी ब्लाक क्षेत्र के फरीदनपुर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल में एमडीएम रजिस्टर में फर्जी छात्र संख्या दर्ज करके रकम डकारी जा रही थी। बीएसए ने आरोपी हेडमास्टरों को निलंबित कर दिया है। इसी तरह तीन अन्य शिक्षकों के वेतनवृद्धि एवं एक प्रशिक्षु शिक्षक का मानदेय रोक दिया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव ने बुधवार को विकास खंड कौशाम्बी क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल फरीदनपुर में हेडमास्टर जगन्नाथ और रामराज द्वारा मध्याह्न भोजन में गड़बड़झाला किया जा रहा था। एमडीएम रजिस्टर में फर्जी छात्र संख्या दर्ज करके रकम डकारी जा रही थी। बीएसए का दावा है कि प्राथमिक स्कूल में बुधवार को पंजीकृत 103 में  से सिर्फ 13 बच्चे ही मौजूद थे जबकि अन्य दिनों में एमडीएम रजिस्टर में 90 बच्चे दर्ज किए जा रहे थे। प्रधानाध्यापकों द्वारा एमडीएम निदेशालय को भी झूठी सूचना भेजी जा रही थी।
विज्ञापन


बीएसए ने आरोपी प्राइमरी और जूनियर स्कूल के हेडमास्टरों को निलंबित कर दिया है। वहीं लापरवाही में प्राथमिक स्कूल बंधुरी रसूलीपुर के हेडमास्टर सुनील कुमार कनौजिया और उच्च प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर ज्ञान सिंह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। इसीतरह उच्च प्राथमिक स्कूल चक एलईरोशन के सहायक अध्यापक कमलाशंकर की एक वेतन वृद्धि और  प्राइमरी हकीमपुर के प्रशिक्षु शिक्षक किशोर कुमार गुप्ता का मानदेय रोक दिया है। वहीं प्राथमिक स्कूल मझियारी में मानक के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं बनाए जाने पर प्रधान को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी हेडमास्टरों को पठन-पाठन के साथ ही एमडीएम आदि कार्यों को ठीक से करने का निर्देश दिया है। मनमानी पर प्रधानाध्यापकों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed