{"_id":"6258333b117f527d182fb6ce","slug":"girl-who-fell-down-from-the-bike-was-crushed-by-the-speeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में हृदय विदारक घटना : बाइक से गिरी बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में हृदय विदारक घटना : बाइक से गिरी बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचला
Thu, 14 Apr 2022 08:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Apr 2022 08:19 PM IST
सार
नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार निवासी मोनू कुमार स्थानीय पशु अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बुधवार को वह अपने बेटे प्रिंस (13), प्रिंयाशु (8) व बेटी दिव्यांशी (4) के साथ मंझनपुर में लगे स्वदेशी मेले में खरीदारी के लिए आया था।
विज्ञापन
हादसा।
- फोटो : Demo pic
विस्तार
कोखराज कोतवाली के बिसारा टावर के समीप बुधवार शाम बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसके बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और उसमें सवार चार लोग सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में सवार रही बच्ची को कुचल दिया। घटना में बाइक में बच्ची के साथ रहा उसका पिता व दो भाई भी जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार निवासी मोनू कुमार स्थानीय पशु अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बुधवार को वह अपने बेटे प्रिंस (13), प्रिंयाशु (8) व बेटी दिव्यांशी (4) के साथ मंझनपुर में लगे स्वदेशी मेले में खरीदारी के लिए आया था। शाम को वह लोग वापस लौट रहे थे। इस दौरान बिसारा टावर के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दिया। इससे मोनू बाइक सहित अनियंत्रित होकर गिर गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद पीछे बैठे तीनों बच्चे छिटक कर सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने दिव्यांशी को कुचल दिया। घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बच्ची को कुचलने वाला चार पहिया वाहन चालक गाड़ी सहित भाग निकला। उधर, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोनू व उसके दोनों बेटों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शोकाकुल माहौल में दिव्यांशी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन