फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl made hostage by nurturing upbringing

परवरिश का झांसा देकर बालिका को बनाया बंधक

Wed, 08 May 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Girl made hostage by nurturing upbringing
rape - फोटो : pexels.com
परिजनों की फटकार पर बिहार से भागकर आई एक बालिका को पालन-पोषण का झांसा देकर युवक ने बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की। मंगलवार सुबह किसी तरह दरिंदे के चंगुल से छूटकर लड़की पुलिस तक पहुंची। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


    बिहार के धनबाद इलाके की एक 12 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मामा-मामी वहीं ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करते हैं। इन्हीं के साथ रहती थी। पीड़िता की मानें तो मामी उसे प्रताड़ित करती थी। गुरुवार सुबह भी बेवजह बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर बालिका ट्रेन पर सवार होकर कानपुर भाग आई। यहां उसकी मुलाकात पइंसा इलाके में रहने वाले एक युवक से हुई। बताया कि युवक पालन-पोषण का झांसा देकर उसे अपने साथ घर ले आया और यहां बंधक बना लिया। युवक के साथ उसके परिजन भी बालिका से दिनरात काम कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने कई बार यौन शोषण भी किया। मंगलवार सुबह किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकली। बाजार में रो-रोकर उसने आपबीती आम लोगों को बताई तो उनके होश उड़ गए।


लोगों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने बालिका को स्थानीय कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पइंसा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि पीड़िता के परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed