फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl kidnapped and taken hostage, raped for three days, case filed

Crime : युवती को अगवा कर बनाया बंधक, तीन दिनों तक किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Jun 2023 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 04:34 PM IST
सार

19 जून की शाम आरोपी ने युवती को फोन करके मिलने के लिए बुलाया  और अगवा कर ले गया। तीन दिन तक कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर युवती के लापता होने के बाद परिवार के लोग उसकी रिश्तेदारियों में खोजबीन कर रहे थे। बुधवार शाम आरोपी अपने चाचा की मदद से युवती को गांव के बाहर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
Girl kidnapped and taken hostage, raped for three days, case filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में सोमवार को पड़ोसी गांव के युवक ने युवती को अगवा कर लिया। युवती को तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मनमानी के बाद आरोपी युवती को अपने चाचा की मदद से गांव के बाहर छोड़कर भाग निकला है। पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती को पड़ोसी गांव में रहने वाले युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। 19 जून की शाम आरोपी ने युवती को फोन करके मिलने के लिए बुलाया  और अगवा कर ले गया। तीन दिन तक कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर युवती के लापता होने के बाद परिवार के लोग उसकी रिश्तेदारियों में खोजबीन कर रहे थे। बुधवार शाम आरोपी अपने चाचा की मदद से युवती को गांव के बाहर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


युवती ने घर पहुंच कर आपबीती बताई तो परिवार के लोग सन्न रह गए। बृहस्पतिवार पिता के साथ कोतवाली पहुंची युवती ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुभाष चौरसिया का कहना है युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

संदीपनघाट कोतवाली इलाके की एक किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दरिंदगी की। किशोरी के मुताबिक बुधवार शाम वह खेत की ओर गई थी तभी घटना हुई। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो वह सन्न रह गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed