फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl kidnapped and raped in Pipri, victim's father alleges, police not writing report

Kaushambi : पिपरी में किशोरी को अगवाकर किया दुष्कर्म, पीड़ित के पिता का आरोप, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट

Sat, 04 Mar 2023 07:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 07:21 PM IST
सार

पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद आरोपी के चंगुल से छूटने पर घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई।

विज्ञापन
Girl kidnapped and raped in Pipri, victim's father alleges, police not writing report
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद आरोपी के चंगुल से छूटने पर घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। आरोपी के खिलाफ पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन

इलाके के एक गांव का परिवार मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। परिवार की एक बेटी नौंवी की छात्रा है और वह इलाके के ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। तीन दिन पहले छात्रा स्कूल गई थी। इसके बाद वह वह संदिग्ध हालत में लापता हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। शुक्रवार को छात्रा घर आ गई।

विज्ञापन


उसने अपने पिता को बताया कि पड़ोसी युवक ने उसे अगवा कर लिया था। एक कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। छात्रा के पिता का कहना है पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया गया। छात्रा का पुलिस ने मेडिकल तक नहीं कराया। है।थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा गायब नहीं हुई थी बल्कि परिवार के लोगों को बिना बताए रिश्तेदारी में चली गई थी। उसके पिता की तरफ से तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed