फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl kidnapped and raped, all three accused arrested

युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म, पकड़े गए तीनों आरोपी

Mon, 30 Aug 2021 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped and raped, all three accused arrested
महिला को अगवाकर में बैठाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली इलाके की एक महिला बृहस्पतिवार को अपने मौसी के यहां धाता विक्रम से जा रही थी। वह पइंसा कोतवाली क्षेत्र में नारा मोड़ के नजदीक उतरी थी कि एक बाइक सवार उससे छींटाकसी करने लगा। इसी बीच बाइक सवार के साथी कार से आए और मौका पाकर महिला को जबरन उठा ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि सुनसान स्थान पर उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसे वापस छोड़कर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने पइंसा कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि इसी बीच सोमवार को मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उदिहिन खुर्द निवासी रितिक सिंह पटेल, दीपू सिंह तथा धाता निवासी आकाश तिवारी को पकड़ लिया। पइंसा कोतवाली ले जाकर लिखापढ़ी करते हुए पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed