फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl got married after reaching the groom house, the girl father had disappeared just before the marriag

कौशांबी : तिलक चढ़ाने के बाद अचानक गायब हो गया दुल्हन का पिता, दूल्हे ने युवती को अपने घर बुलाकर रचाई शादी

Thu, 23 Feb 2023 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 10:27 PM IST
सार

चायल तहसील के औधन गांव निवासी दुर्गेश पाल के पिता राजाराम पाल की मौत हो चुकी है। दुर्गेश खेतीबाड़ी करके परिवार की जिम्मेदारी संभालते हैं। पिछले दिनों दुर्गेश की शादी सिराथू तहसील के निधियावां गांव निवासी शिवशंकर पाल की बेटी पूजा के साथ तय हुई।

विज्ञापन
girl got married after reaching the groom house, the girl father had disappeared just before the marriag
marriage - फोटो : social media

विस्तार

दुर्गेश और पूजा की अनोखी शादी समाज के उन लोगों के लिए मिशाल साबित हुई जो दहेज में चंद पैसों के खातिर रिश्ता ठुकरा देते हैं। तिलक समारोह के बाद अचानक पिता के गायब होने पर पूजा की मां ने दुर्गेश के घरवालों से फोन पर बात की तो उन्होंने बिन बारात दुल्हन को अपने घर बुला लिया। सादे समारोह में विवाह की रस्म अदायगी के बाद दुर्गेश ने पूजा को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


चायल तहसील के औधन गांव निवासी दुर्गेश पाल के पिता राजाराम पाल की मौत हो चुकी है। दुर्गेश खेतीबाड़ी करके परिवार की जिम्मेदारी संभालते हैं। पिछले दिनों दुर्गेश की शादी सिराथू तहसील के निधियावां गांव निवासी शिवशंकर पाल की बेटी पूजा के साथ तय हुई। शिवशंकर रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनकी तैनाती प्रयागराज क्षेत्र में है। पांच दिन पहले पूजा का पिता अपने परिजनों के साथ दुर्गेश के घर तिलक चढ़ाने पहुंचा।

विज्ञापन

11 हजार रुपये शिवशंकर ने दुर्गेश को तिलक में उपहार स्वरूप दिए। बृहस्पतिवार को दुर्गेश को पूजा के घर बारात लेकर आना था। तिलक के बाद अचानक पूजा के पिता लापता हो गए। परिवार के लोगों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर में शादी की खुशियों की जगह गमगीन महौल हो गया। ठीक बारात के दिन यानि बृहस्पतिवार को पूजा की मां ने होने वाले दामाद दुर्गेश से अपनी बेबसी बयां की।

इस पर दुर्गेश ने अपनी सास को समझाया और उन्हें पूजा के साथ अपने घर बुला लिया। पूजा अपनी मां व कुछ रिश्तेदारों के साथ दुर्गेश के साथ पहुंची। यहां सादे समारोह में दुर्गेश ने पूजा के गले में वरमाला डालकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। इस शादी को लेकर इलाके में काफी चर्चा है। लोग दुर्गेश व उसके परिवार वालों के कायल हैं।

विज्ञापन

धरी रह गई बारात की तैयारी
दुर्गेश ने अपनी शादी धूमधाम से करने का फैसला लिया था। डीजे, आतिशबाजी व कई वाहन बारात जाने के लिए बुक किए गए थे। घर में रिश्तेदारों की फौज जमा थी। तभी दुर्गेश की सास यानि पूजा की मां ने फोन करके अपनी बेबसी बयां की। पूजा की मां ने कहा कि ... भैया तिलक के बाद से ही पति कहीं चले गए हैं। शादी की सारी जिम्मेदारी मुझ पर है। हमारे पास कुछ भी नहीं है। इतना सुनते ही दुर्गेश ने अपनी सास को दिलासा दिया और उन्हें अपनी होने वाली पत्नी पूजा के साथ अपने घर बुला लिया। दूल्हे दुर्गेश के घर पर ही शादी की रस्म पूरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed