फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl gang-raped after being scratched with a knife

Kaushambi News: चाकू की नोंक पर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Girl gang-raped after being scratched with a knife
इलाके की एक युवती से चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत करने पर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी तीन साल तक मनमानी करता रहा। शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के एक गांव की युवती तीन साल पहले शाम को शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी युवक ने दो अन्य दोस्तों के साथ मिल उसके गर्दन पर चाकू रख अगवा कर लिया। इसके बाद अपने फार्म हाउस में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दरिंदगी करने के बाद युवक ने कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। धमकी से डरी-सहमी पीड़िता को ब्लैकमेल कर तीन साल तक मनमानी करता रहा। बात जब हद पार कर गई तो बृहस्पतिवार शाम पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर जानकारी घरवालों को दी तो वे सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे पीड़िता के पिता को युवक के परिजनों ने लाठी-डंडा व चाकू लेकर घेर लिया। किसी तरह जान बचाकर भागे पीड़ित युवती के पिता ने शुक्रवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। एसओ जगदीश प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है प्रकरण की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed