फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gharati Barati clashed over dance in DJ, half a dozen people injured, many vehicles vandalized

कौशांबी : डीजे में डांस को लेकर घराती बराती भिड़े, आधा दर्जन लोग घायल, कई वाहनों में तोड़फोड़

Mon, 12 Jun 2023 04:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 04:07 PM IST
सार

ताज़पुर चकिया गांव के सुग्गा के बेटी की शोभा की शादी मोहब्बतपुर पैंसा गांव के मंझा के बेटे राजेश के साथ पक्की हुई थी। रविवार की रात राजेश बारात लेकर ताजपुर चकिया गांव पहुंचा। द्वारचार के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दोनों पक्ष में बात-विवाद हो गया।

विज्ञापन
Gharati Barati clashed over dance in DJ, half a dozen people injured, many vehicles vandalized
बरात में मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

क्षेत्र के ताज़पुर चकिया गांव में रविवार की रात एक बारात में डांस को लेकर घराती-बाराती भिड़ गए। इसके बाद घरातियों ने दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा। कई बाइको के साथ लोडर गाड़ी को क्षति ग्रस्त कर दिया। मारपीट में आधा दर्जन लोगों को चोटे आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


क्षेत्र के ताज़पुर चकिया गांव के सुग्गा के बेटी की शोभा की शादी मोहब्बतपुर पैंसा गांव के मंझा के बेटे राजेश के साथ पक्की हुई थी। रविवार की रात राजेश बारात लेकर ताजपुर चकिया गांव पहुंचा। द्वारचार के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दोनों पक्ष में बात-विवाद हो गया। गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद घरातियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू किया।
विज्ञापन


ज्यादातर बाराती भाग निकले। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक लोडर गाड़ी के साथ कई बाइकों को तोड़ दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्ष को समझा बुझाकर शादी की बाकी रश्मे पूरा कराकर दुल्हन की विदाई कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक में फोटो खींचने के दौरान भी हुआ था विवाद
ताजपुर चकिया गांव के सुग्गा की बेटी का तिलक लेकर हफ्ते भर पूर्व गांव के लोग व रिश्तेदार घटमापुर राजेश के यहां गए थे। बताते है कि तिलक में लड़की पक्ष के एक युवक ने लडके पक्ष की एक लड़की का फोटो खींच लिया। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जाहिर किया था। बात विवाद होने पर कुछ लोगों ने मामले को समझा बुझाकर शांत करा दिया। इस बात का गुस्सा लड़की पक्ष के युवकों में भरा था। बारात में डांस के बहाने जमकर मारपीट कर दिया।

सिर्फ लोडर गाड़ी मालिक ने दी तहरीर केस दर्ज
ताजपुर चकिया गांव में घराती बाराती के बीच रविवार की रात जमकर मारपीट हुई थी। इसके आधा दर्जन लोग घायल हुए है। पुलिस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सुबह घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। सिर्फ लोडर गाड़ी के चालक राजकुमार पुत्र नथई निवासी थांबा ने मारपीट करने व गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का आरोप हीरालाल लोधी व कुछ अज्ञात के खिलाफ दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह का कहना है कि घराती बराती किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed