{"_id":"c0f9c1047282c9107d60a67765deb279","slug":"get-bank-loans-to-small-shopkeepers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे दुकानदारों को बैंक से मिलेगा कर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे दुकानदारों को बैंक से मिलेगा कर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
भरवारी।
विज्ञापन
कस्बे के छोटे दुकानदारों को रोजगार बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज दिलाया
जाएगा। बाजार में कब्जे से मुक्त खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण होगा, ताकि
कस्बा हरा-भरा बना रहे। यह बातें नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने
बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। साथ ही
उन्होंने आमजन से स्वच्छ भरवारी निर्माण में सहयोग का भी आह्वान किया।
भरवारी के नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बुधवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता करके स्वच्छ भरवारी निर्माण के अपनी योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कस्बे को अतिक्रमणमुक्त बनाने के साथ ही वे कस्बे के छोटे दुकानदारों को रोजगार बढ़ाने के लिए बैंकों से कर्ज भी दिलवाएंगे, ताकि व्यवसाय के लिए उनके सामने पैसों की कमी आड़े न आए।
इसी तरह कब्जे से मुक्त जमीन पर ट्रीगार्ड लगाकर पौधरोपण कराया जाएगा। ताकि खाली स्थानों पर फिर से अतिक्रमण न हो सके। वहीं कब्जे से मुक्त स्थानों पर इंटरलॉकिंग भी कराई जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि कस्बे की पुरानी बाजार गुड़मंडी और नई बाजार प्राथमिक स्कूल में रोजाना सब्जी मंडी लगाई जाएगी। जबकि अभी तक हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही सब्जी मंडी लगती थी।
चेयनमैन ने बताया कि सप्ताहभर पहले व्यापारियों से सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया गया था। इसके बाद ज्यादातर व्यापारियों ने कब्जा हटा लिया है। चेयरमैन ने इस सहयोग के लिए व्यापारियों का आभार भी जताया। दावा किया कस्बे के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बिजली, पेयजल, सड़क, नाली आदि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।