फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   generater oil

बूंद-बूंद पानी का संकट, लूट रहे जेनरेटर का तेल

Sun, 05 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 05 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत करारी में माह भर से बूंद-बूंद पानी के लिए हाहाकार मचा है। कस्बाइयों को पानी तभी मिलता है जब बिजली आती है। नगर पंचायत कार्यालय का जेनरेटर है कि बंद रहने के बावजूद तेल पी रहा है। समय से और भरपूर पानी की आपूर्ति न होने से कस्बाइयों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन


नगर पंचायत करारी में पेयजल की गंभीर समस्या है। माह भर से कस्बे के उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति समय से नहीं हो रही है। नगर पंचायत प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति कराने के लिए लाखों की लागत से जेनरेटर खरीद रखा है लेकिन पानी आपूर्ति के लिए इसे कभी भी नहीं चलाया जाता। इसके बावजूद नगर पंचायत का बजट जेनरेटर के तेल के नाम पर खर्च हो रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या जनरेटर बगैर चले ही तेल पी रहा है।
विज्ञापन


कस्बे के श्रीनाथ, शोएब सलमान, राजेश कुमार, हैदर अब्बास आदि का आरोप है कि माह भर से चरमराई पानी की समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से कई बार किया पर आज तक ध्यान नहीं दिया गया। भीषण तपिश और चिपचिप भरी गर्मी में पेयजल न मिल पाने से कस्बाइयों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मोहल्लों में नल से नहीं टपकता पानी
 नगर पंचायत करारी में पेयजल की आपूर्ति बिजली आने पर की जाती है। देर सबेर पानी आने पर एक साथ सारे नल खोल दिए जाते हैं। ऐसे में कस्बे के कुछ उपभोक्ता टुल्लू लगाकर घरों का पानी भरते हैं। इसके  चलते कस्बे के कृष्ण नगर, सोनारन टोला, नयागंज तक पानी की आपूर्ति पहुंच ही नहीं पाती। नल की टोटी से बूंद भर पानी न मिलने से उपभोक्ताओं को दूर-दराज लगे हैंडपंपों से पेयजल जुटाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी है।


नगर पंचायत में पेयजल समय से उपलब्ध कराने के लिए जेनरेटर लगवाया गया है। अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। मैं इलाहाबाद में हूं। सोमवार को कस्बा पहुंचकर इसकी जांच कराऊंगा। गड़बड़ी कहां से हो रही है मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई होगी।
लालजी यादव, ईओ करारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed