फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gaurav Head Boy and Sonover Becomes Head Girl

गौरव हेड ब्वॉय व सनोवर चुनी गईं हेड गर्ल

Sat, 13 Jul 2019 07:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Head Boy and Sonover Becomes Head Girl
Gaurav Head Boy and Sonover Becomes Head Girl - फोटो : KAUSHAMBI
गौरव हेड ब्वॉय और सनोवर बनीं हेड गर्ल
विज्ञापन

रिजवी स्प्रिंग फील्ड करारी में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। कस्बा स्थित डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गौरव मिश्र को हेड ब्वॉय तथा सनोवर बतूल को हेड गर्ल चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दोनों को बैच प्रदान कर उनके कर्तव्यों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में विभव कुशवाहा को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा अल्फिया परवीन को इवेंट मैनेजर चुना गया। इसके बाद लोटस हाउस से अमन सोनी को कैप्टन, अलीना तकवी को वाइस कैप्टन, संस्कृति गुप्ता को कल्चरल सेक्रेटरी, अदनान अंसारी को स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया। आर्किड हाउस से विकास यादव कैप्टन, हदील फातिमा कल्चरल सेक्रेटरी, फैजान अंसारी वाइस कैप्टन, मयंक मिश्र स्पोर्ट्स कैप्टन चुने गए। ट्यूलिप हाउस से गुलाम हुसैन कैप्टन, नियाजी, वाइस कैप्टन श्रेया वानी, स्पोर्ट्स कैप्टन अरसलान चुने गए। मैरी गोल्ड हाउस से कैप्टन अयान अहमद, वाइस कैप्टन उत्कर्ष द्विवेदी, कल्चरल सेक्रेटरी कल्पना केशरवानी, स्पोर्ट कैप्टन सत्यव्रत कुशवाहा चुने गए। इसके साथ ही सभी कक्षाओं से मानिटर का चयन किया गया। साथ ही बैच भी प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने बच्चों को जिम्मेदारियों से अवगत कराया तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। अंत में चयनित छात्र-छात्राओं को उनके कर्तव्य के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर कनीज सैय्यदा, फराह दीबा, अश्नीत तिवारी, गुलफाम आलम, ओम शंकर पांडेय, शैलेंद्र सिंह, श्रवण केशरवानी, गौरव कुमार गौड़, शमीम रजा, मो. मोख्तार हुसैन, मो. आबिद आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed