{"_id":"bfb0ceaa032bb6429f6ca5524d1a137e","slug":"ganpati-bappa-next-year-you-come-early-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा... अगले बरस तू जल्दी आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा... अगले बरस तू जल्दी आना
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 28 Sep 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
भरवारी/करारी/मूरतगंज (कौशाम्बी)। दोआबा के कस्बों और गांवों में गणेश चतुर्थी के मौके पर स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमाओं का रविवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया। इससे पहले सभी जगह यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल भक्तों ने डीजे की धुन पर जमकर धमाल मचाया। भक्तों द्वारा लगाए गए गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से जिले का माहौल भक्तिमय बना रहा।
गणेश चतुर्थी के मौके पर जिले के करारी, भरवारी, सिराथू, सरायअकिल, मूरतगंज समेत लगभग सभी कस्बों और गांवों में भक्तों ने पंडाल लगाकर गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कराई थी। हफ्तेभर तक इन पंडालों में विधि विधान से प्रथम देवता की आराधना की गई। इसके बाद रविवार को सभी जगह सजाई गई प्रतिमाओं का आस्था और विश्वास के साथ विसर्जन किया गया। भरवारी में जीवनदीप अस्पताल प्रांगण और मेहता रोड में मूर्ति स्थापित की गई थी। यहां विसर्जन से पहले यात्रा निकाली गई। डीजे बैंड के साथ निकाली गई इस यात्रा में शमिल भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाए और डांस भी किया।
नगर भ्रमण के बाद दोनों प्रतिमाओं का गेरसा गांव के तालाब में विसर्जन किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा, प्रवेश केसरवानी, नरेन्द्र कुमार, अमरनाथ आदि मौजूद रहे। इसी तरह करारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सजाई गई प्रतिमा का भी धूमधाम से आसाढ़ा गांव के तालाब में विसर्जन हुआ। यहां भी भक्तों ने विसर्जन से पहले डीजे बैंड के साथ यात्रा निकाली। यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। इसमें बच्चा कुशवाहा, रमेश शर्मा, पंकज शर्मा, सुनील जायसवाल उर्फ पिंटू, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं मूरतगंज में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का रविवार को धूमधाम से विर्सजन किया गया। गाजे-बाजे की धुन थिरकते शिव भक्त कस्बा स्थित पक्का तालाब पहुंचे। इस मौके अरविंद कुमार, सुमित कुमार, अन्नू मोदनवाल, मनोज कुमार, ओपी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।