फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ganja worth Rs 1.50 crore being smuggled from Orissa to Rajasthan recovered

Kaushambi News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ... उड़ीसा से राजस्थान तस्करी कर ले जाया जा रहा 1.50 करोड़ का गांजा बरामद

Thu, 07 Mar 2024 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 07 Mar 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 1.50 crore being smuggled from Orissa to Rajasthan recovered
उड़ीसा से राजस्थान तस्करी कर ले जाया जा रहा 1.50 करोड़ का गांजा बरामद
विज्ञापन

- ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे, संदीपनघाट पुलिस ने की बरामदगी
- ट्रक सवार महाराष्ट्र के दो आरोपी गिरफ्तार, सरगना की तलाश
फोटो- 3
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। संदीपनघाट कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कानपुर-प्रयागराज राजमार्ग पर ट्रक में उड़ीसा से तस्करी कर राजस्थान पहुंचाई जा रही गांजा की बड़ी खेप बरामद की है। गांजा की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। ट्रक सवार महाराष्ट्र के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोग लोग तस्कर गैंग के मोहरे हैं। सरगना की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि संदीपनघाट कोतवाली के थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे बृहस्पतिवार सुबह हमराहियों के साथ इमामगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रहे संदिग्ध ट्रक को पुलिस ने रोकना चाहा तो पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने किसी तरह घेराबंदी कर ट्रक को रोका और तलाशी ली। तलाशी लेने पर कार्टून के पीछे छिपाकर रखा गया करीब 150 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ है। पकड़े गए ट्रक सवारोंं की पहचान महाराष्ट्र प्रांत के गोंदिया अंतर्गत कटंगी टोला के वार्ड नंबर दो गोंडी मोहल्ला निवासी रूपेश खमेश विसेन और गोंदिया के ही रामनगर कुंडवा निवासी रोशन मुरारी पडुलकर के रूप में हुई। आरोपियों के पास 4900 रुपये व तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

---
सरगना का पता नहीं लगा सकी पुलिस
मंझनपुर। गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह संजय गिरी के लिए काम करते थे। संजय के ही कहने पर वह उड़ीसा से गांजा लोड कर राजस्थान ले जा रहे थे। पुलिस अब संजय की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed