फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gangster charges imposed on five accused of murdering the rape victim and her shelter provider

Kaushambi News: दुष्कर्म पीड़िता के पांच हत्यारोपी व शरणदाता पर लगा गैंगस्टर

Wed, 16 Jul 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 16 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges imposed on five accused of murdering the rape victim and her shelter provider
महेवाघाट पुलिस ने वर्ष 2023 में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या करने वाले चार आरोपियों व उनके शरणदाता के खिलाफ सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपियाें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भानु प्रताप के मुताबिक महेवाघाट क्षेत्र में ढेरहा गांव के पवन निषाद ने तीन साल पहले एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने आरोप के खिलाफ केस दर्ज किया और गिरफ्तार कर जेल भेजवाया था। वर्ष 2023 में वह जमानत पर छूट कर आया तो युवती पर सुलह के लिए दबाव बनाने लगा। बताया कि इन्कार करने पर पवन ने अपने भाई अशोक निषाद सहित परिवार के प्रभू व बृजलाल के साथ मिलकर धारदार हथियार से 20 नवंबर 2023 को युवती की हत्या कर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भानु प्रताप ने बताया कि कार्रवाई के बाद पुलिस ने फरार हुए अशोक निषाद, प्रभु, बृजलाल व शरणदाता गुलाब निवासी पभोषा पश्चिमशरीरा को गिरफ्तार कर जेल भेजवाया। जबकि मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी पवन को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि सभी आरोपी अपने फायदा के लिए जनता में भय व्याप्त करने के उद्देश्य से संगठित अपराध को भी अंजाम देते हैं। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गैंग चार्ट तैयार किया गया।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद थानाध्यक्ष की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसओ ने बताया कि अशोक निषाद को छोड़कर सभी आरोपी इन दिनों जमानत पर रिहा हैं। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed