फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gangster action may be taken against solver gang member roshan

सॉल्वर गैंग के सदस्य रोशन पर हो सकती है गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 02 Dec 2021 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
gangster action may be taken against solver gang member roshan
शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक मामले में पकड़े गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में तैनात रोशन सिंह पटेल की मुश्किलें अभी और भी बढ़ने वाली हैं। रोशन के साथ पेपर आउट कराने में शामिल रहे फरार दो नामजद व दो अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गैंगस्टर की कार्रवाई कर सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों की गिरफ्तार और पूछताछ के आधार पर गैंग चार्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद अवैध तरीके से अर्जित की गई उसकी संपत्ति की कुर्की हो सकती है।
विज्ञापन

पीएचसी कड़ा में तैनात लैब टेक्नीशियन रोशन सिंह पटेल को पुलिस और एसटीएफ ने यूपी टीईटी परीक्षा का पेपर आउट कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रोशन से पूछताछ में पता चला कि पेपर आउट कराने में लखनऊ के गोमती नगर निवासी संतोष और गोरखपुर जिले के पुनीत सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन

इसके अलावा दो अन्य लोग भी थे, जिनका नाम वह नहीं जानता। इस मामले में कोखराज कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर रिपोर्ट दर्ज की है। चारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। बताया जा रहा है कि नकल गिरोह के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती बरतने के मूड में है। सूत्रों के अनुसार रोशन के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के बाद गैंग चार्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राधेश्याम का कहना है कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिराथू के नेतृत्व में एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन पर गैंगस्टर एक्ट और कुर्की की कार्रवाई कराई जाएगी।

पुलिस के रडार पर स्वास्थ्य विभाग का एक अन्य कर्मचारी
सॉल्वर गैंग के सदस्य रोशन सिंह पटेल का साथी भी पुलिस के रडार पर है। यह कर्मचारी भी क्षय रोग अस्पताल में नौकरी करता है। नौकरी वह नाम के लिए करता है, बल्कि दूसरे के नाम की फर्म बनाकर स्वास्थ्य विभाग में लगने वाली गाड़ियों का टेंडर भी लेता है। सूत्रों के अनुसार इसकी ज्यादातर गाड़ियां सिर्फ कागजों पर संचालित होती हैं। पिछले दिनों लाखों के गबन का मामला सामने आने के बाद उक्त कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस की जांच बैठाई गई। लेकिन जांच अभी लटकी हुई है। यह कर्मचारी भी बिना अस्पताल गए बराबर वेतन लेता रहा है। रोशन सिंह पटेल की तरह ही इसका भी विभाग में रसूख है। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार इस कर्मचारी के रोशन से कनेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed