फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gangrape of seven years old girl in kaushambi accused are arrested

शर्मनाक : टॉफी का लालच देकर सात साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर भाग निकले दरिंदे

Mon, 11 Nov 2024 07:56 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 07:56 AM IST
सार

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने सात साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Gangrape of seven years old girl in kaushambi accused are arrested
Kaushambi - फोटो : Samvad

विस्तार

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि दो युवकों ने बहला फुसलाकर बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग सन्न रह गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल दो अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


पीड़िता की दादी ने पुलिस को बताया कि उसकी सात वर्षीया पोती रविवार की शाम को पांच बजे बरात देखने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद वह गांव के ईदगाह के पीछे निर्वस्त्र अवस्था में पाई गई। पानी के छींटे मारने के बाद होश में आने पर उसने घटना के बारे में  जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची के अनुसार मुहल्ले के ही रहने वाली नीरज सोनकर उर्फ खुर्जा पुत्र अखिलेश सोनकर और मोहित सोनकर पुत्र बाबू सोनकर ने टॉफी देने का लालच देकर उसे ईदगाह के पीछे ले गए और उसके साथ गलत काम किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed