{"_id":"5dd981088ebc3e54de04a976","slug":"gangrape-accused-could-not-punished-kaushambi-news-ald260999351","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन छो ड़िए, दो माह बाद भी गैंगरेप के आरोपियो को सजा नहीं दिला सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन छो ड़िए, दो माह बाद भी गैंगरेप के आरोपियो को सजा नहीं दिला सकी पुलिस
विज्ञापन
दस दिन छोड़िए, दो माह बाद भी गैंगरेप के आरोपियों को सजा नहीं दिला सकी पुलिस
सरायअकिल इलाके में नाबालिग से गैंगरेप के बाद घटना का वीडियो किया गया था वायरल
सरायअकिल। कोतवाली इलाके के चर्चित नाबालिग के साथ गैंगरेप व घटना के वीडियो वायरल करने के आरोपियों को दो महीने बाद भी पुलिस सजा नहीं दिला सकी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत कुमार ने दस दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही थी।
सरायअकिल इलाके में 21 सितंबर को एक किशोरी के साथ घोसिया गांव के नाजिम, छोटका उर्फ आतंकवादी और बड़का ने गैंगरेप किया था। आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। जिले की इस चर्चित घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एडीजी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एडीजी ने दस दिन के अंदर आरोपियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया। नाजिम घटना स्थल पर ही पकड़ा गया था जबकि 24 सितंबर को मुठभेड़ के दौरान छोटका उर्फ आतंकवादी पकड़ा गया। ठीक दो दिन बाद तीसरा आरोपी बड़का भी पकड़ लिया गया। पीड़िता का कोतवाली और अदालत में बयान हो चुका है। इसके बाद भी आरोपियों को अब तक सजा नहीं दिलाई जा सकी।
दो आरोपियों पर लगा रासुका
सरायअकिल। गैंगरेप मामले में आरोपी नाजिम और छोटका के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई की है। तीसरे आरोपी बड़का पर इस तरह की कारईवाई नहीं की गई। बड़का, छोटका का भाई है। पीड़िता ने कोतवाली में दिए बयान में नाजिम व छोटका पर दुष्कर्म की बात कही, जबकि कोर्ट में दिए बयान में उसने तीनों पर दुष्कर्म करने की बात कही थी।
विज्ञापन
इनका कहना है
गैंगरेप मामले में अभियोजन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। मुकदमा गवाही पर है। गवाही होने के बाद कोर्ट से सजा के लिए पैरवी किया जाएगा।
अशोक कुमार, एएसपी