{"_id":"68c5d9d14a920c12b5052326","slug":"ganga-yamuna-water-level-decreased-road-to-badhari-village-opened-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130199-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गंगा-यमुना का जलस्तर घटा, बड़हरी गांव का रास्ता खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गंगा-यमुना का जलस्तर घटा, बड़हरी गांव का रास्ता खुला
Sun, 14 Sep 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
बड़हरी गांव को जोड़ने वाली सड़क से हटा पानी। संवाद
गंगा और यमुना नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 80 सेमी और गंगा का आठ सेमी घटा है। इससे तराई क्षेत्र के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। करीब 55 दिन से बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों को अब मुख्य मार्ग खुलने से आवाजाही में आसानी हो गई है।
शनिवार सुबह बड़हरी गांव की सड़क से पानी उतर गया जिससे गांव का रास्ता खुल गया। हालांकि, जलस्तर में कमी आने के बाद नई दिक्कतें भी बढ़ी हैं। सरसवां ब्लॉक के बड़हरी, भवनसुरी, पभोषा और चकपिपरहटा समेत कई गांवों में गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप ग्रामीणों को परेशान कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग अब तक सफाई, फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं करवा सका हैं। बाढ़ से राहत तो मिली है लेकिन स्वास्थ्य संबंधी खतरा अभी भी बरकरार है।