फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gang rape victim's body found hanging

कौशाम्बी : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी का फांसी पर लटकता मिला शव

Sat, 02 Apr 2022 12:22 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2022 12:22 AM IST
सार

करारी कोतवाली के गडरिया का पुरवा गांव की एक किशोरी म्योहर में सिलाई सीखने के लिए जाती थी। 19 फरवरी को वह सिलाई सीखने के लिए गई थी। इस बीच वह अपने प्रेमी के साथ सरायअकिल के कनैली गांव के पास किलनहाई नदी किनारे गई थी।

विज्ञापन
Gang rape victim's body found hanging
डेमो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करारी कोतवाली के गड़रिया का पुरवा गांव में रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की लाश शुक्रवार शाम घर के अंदर फांसी पर लटकती मिली। परिजनों के मुताबिक किशोरी खाना खाने के बाद कमरे में गई थी। सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



करारी कोतवाली के गडरिया का पुरवा गांव की एक किशोरी म्योहर में सिलाई सीखने के लिए जाती थी। 19 फरवरी को वह सिलाई सीखने के लिए गई थी। इस बीच वह अपने प्रेमी के साथ सरायअकिल के कनैली गांव के पास किलनहाई नदी किनारे गई थी। आरोप है कि वहां उसके साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन



मामले में सरायअकिल कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की। इस दौरान दुष्कर्म के आरोपी गुलशन त्रिपाठी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जख्मी गुलशन त्रिपाठी को पुलिस ने इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गुलशन पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इधर, सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी गुमसुम रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे खाना खाने के बाद वह कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे की दरार से कमरे के अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी की लाश फंदे से लटक रही थी।


छत के रास्ते सीढ़ी से नीचे उतरने के बाद दरवाजा तोड़कर परिजनों ने शव बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसने खुदकुशी क्यों कि इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। घटना की छानबीन की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था आरोपी गुलशन, कस्टडी से हुआ था फरार
करारी। पुलिस की जांच में पता चला कि किशोरी का प्रेम पूरामुफ्ती इलाके के राजू से था। राजू के साथ ही वह बाइक से किलनहाई नदी के पास पहुंची थी। इस दौरान आरोपी गुलशन व उसके साथियों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया था।


इस पर उनकी नीयत डोल गई। इसके बाद गुलशन व उसके साथियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने गुलशन को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। बाद में वह चकमा देकर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल से फरार हो गया था। फिलहाल, गुलशन समेत सभी आरोपी जेल में हैं।


पीड़ित परिवार पर था सुलह का दबाव
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी के मामले में आरोपी गुलशन के घरवाले सुलह का दवाब बना रहे थे। परिवार के लोग इससे काफी परेशान थे। उन्होंने इस बाबत कई बार पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था।


कुछ दिन बाद ही होनी थी शादी
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता के साथ पुलिस व परिवार ने सहानुभूति नहीं दिखाई। परिवार के लोग उसकी शादी के लिए परेशान थे। इसके बाद कोई रिश्ता नहीं मिल रहा था। पीड़िता ने अपनी मर्जी के बगैर परिजनों के कहने पर शादी का फैसला तो किया, लेकिन उससे पहले उसने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed