{"_id":"5f78d2348ebc3e9b7e32ae7a","slug":"gait-fallen-teen-dead-kaushambi-news-ald2879867182","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते वक्त गिरा गेट, दबने से मासूम की थमी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते वक्त गिरा गेट, दबने से मासूम की थमी सांस
विज्ञापन
gait fallen, teen dead
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद गांव में शनिवार सुबह खेलते वक्त अचानक एक मकान का गेट ढह गया। इसके नीचे दबने से मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
पट्टी परवेजाबाद निवासी सुनील कुमार किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। शनिवार सुबह उसका छह वर्षीय बेटा शिवा अन्य बच्चों के साथ घर पर ही खेल रहा था। खेल-खेल में बच्चे गेट पर चढ़ गए। इस दौरान गेट अचानक भरभराकर ढह गया। भारी-भरकम गेट के नीचे दबने से शिवा की मौके पर ही सांसें थम गईं।
वहीं, अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना देख चीखते-चिल्लाते हुए परिजनों ने गेट के नीचे दबे मासूम शिवा को बाहर निकाला। तसल्ली के लिए उसे नजदीकी निजी अस्पताल भी ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। शिवा की मौत से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। परिवार वालों ने बगैर पुलिस को खबर किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।